रुद्रपुर,25 मई(आरएनएस)। क्षेत्र के बरी अंजनिया निवासी अभय कुमार सिंह पुत्र कविराज सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। अभय कुमार सिंह ने 120 किलोग्राम बॉडी वेट वर्ग में 650 किलोग्राम पावर लिफ्टिंग प्रदर्शन करते हुए आंध्र प्रदेश में 15 से 20 मई तक आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अभय कुमार सिंह ने ओवरऑल सिल्वर मेडल के साथ-साथ स्क्वाट स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। सम्मान समारोह के दौरान अभय कुमार सिंह को माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। यहां उमेश सिंह राठौर, नरेंद्र आर्य, विनोद चंद, मान सिंह, नीरज कन्याल, नवदीप सिंह संधू रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

