बागेश्वर,25 मई(आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कल्याण संगठन क़े ब्लाक इकाई की बैठक में जिले के चिह्नित 352 राज्य आंदोलनकारियों को आज तक प्रमाण और पहचान पत्र नहीं मिलने पर रोष जताया। मांग जल्द पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। तहसील परिसर में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने पृथक राज्य निर्माण का लंबा अंतराल बीतने क़े बावजूद जिले के चिन्हित 352 आंदोलनकारियों को आज तक पहचान और प्रमाण पत्र नहीं मिल सके हैं। प्रशासन ने जिले में विभिन्न माध्यमों से जांच कराकर आंदोलनकारियों को चिह्नित किया, लेकिन उन्हें आज तक प्रमाण पत्र नहीं दिए गए। आंदोलनकारियों ने इसके तहत वर्ष 2009 से चिन्हित आंदोलनकारियों को पहचान पत्र जारी करने की मांग की प्रशासन ने पहचान पत्र देने के बजाय उनके आवेदन ही निरस्त कर दिए। बैठक में संगठन के बैंक संचालन के लिए मुन्नी जोशी का नाम प्रस्तावित किया है। इस मौके पर जगदीश सिंह, कैलाश पाठक, पुष्पा भट्ट, मुन्नी जोशी, विनोद जोशी, संजय साह जगाती, मोहन सिंह, दिनेश गुरुरानी, नवीन चंद्र जोशी, मोहन उप्रेती आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता कुंदन सिंह ऐठानी ने की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

