भोपाल 25 मई (आरएनएस)।गर्मी के मौसम में नागरिकों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल संबंधी शिकायतों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा खराब हैंडपंपों एवं जल स्रोतों के सुधार कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि आमजन को मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

