मंडला 25 मई (आरएनएस)।कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में सोमवार को जिला योजना भवन में समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर धोटे ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनहित के कार्यों और टीएल पत्रों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। अधिकारी स्वयं व्यक्तिगत रूप से प्रकरणों की जांच कर समय पर उनका गुणवत्तापूर्ण जवाब प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर धोटे ने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अशासकीय (निजी) स्कूलों में आरटीई के तहत दर्ज सभी बच्चों से व्यक्तिगत चर्चा कर उनकी समस्याओं को जाना जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि अशासकीय विद्यालयों की पुस्तकें और यूनिफॉर्म खुले बाजार (मार्केट) में आसानी से उपलब्ध हों। निजी विद्यालयों द्वारा ली जा रही फीस के संबंध में विस्तृत चर्चा कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उन्होंने वी
सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर धोटे ने जिलेे के टॉप-10 रैंकिंग में शामिल होने पर सभी जिला अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आगामी रैंकिंग में जिला टॉप-5 में शामिल हो, इसके लिए सभी विभाग प्रयास करें। उन्होंने 50 दिवस से अधिक लंबित प्रकरण को आगामी 10 दिनों में प्राथमिकता के साथ निराकृत कराने के निर्देश दिए और 500 तथा 1000 दिवस से लंबित शिकायतों का एक माह के भीतर अनिवार्य रूप से निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।
सीएस अनुराग जैन द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में दिए गए निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर धोटे ने पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति की सुचारू निगरानी और शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए प्रत्येक विकासखंड और जिला स्तर पर एक-एक कंट्रोल रूम तत्काल स्थापित किया जाए।
कलेक्टर धोटे ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि जिले में शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री का कार्य सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा उन्होंने सभी एसडीएम और जनपद पंचायत सीईओ को आपसी समन्वय बनाकर सभी ग्राम पंचायतों के टोलों (मजरों) की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। निरीक्षण प्रतिवेदनों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों व टोलों में पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने की बात कही।
कलेक्टर धोटे ने आबकारी अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देशित किया कि शहर के 5 किलोमीटर के दायरे में शराब पूरी तरह प्रतिबंधित है। इस परिधि में शराब की अवैध बिक्री और सप्लाई किसी भी स्थिति में नहीं होनी चाहिए।
उच्च न्यायालय की अवमानना से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर धोटे ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष समय पर अपना जवाब प्रस्तुत करें। अवमानना वाले मामलों का विभागाध्यक्ष स्वयं गहराई से अध्ययन करें।
बैठक के जल स्त्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए चल रहे जल गंगा अभियान की समीक्षा की गई। कलेक्टर धोटे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के तहत जिले को मिले सभी लक्ष्यों को समय-सीमा के भीतर में पूरा किया जाए।
इस दौरान अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत शाश्वत सिंह मीना, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ, एसडीएम मंडला सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर एवं पीओ डूडा संस्कार बावरिया सहित जिलाधिकारी उपस्थित थे।

