रांची 25 मई (आरएनएस)। राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने सांसद स्थानीय विकास निधि के तहत रांची जिला अंतर्गत नामकुम प्रखंड की बरगावां पंचायत स्थित ग्राम बरगावां में आर.के. आनंद बॉल्स ग्रीन, नामकुम में निर्मित पेबर्स ब्लॉक पथ सह मुख्य द्वार निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के आधारभूत विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए लगातार जनहित की योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क, मार्ग एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास से स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी तथा क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज महतो , जिला उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह , माधुरी देवी जी, झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव मधुकांत पाठक जी, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे , मंडल अध्यक्ष समीर रॉय , मुखिया अनिता तिर्की, वरिष्ठ नेता अनिरुद्ध पांडे , प्रज्ञा भारती जी, गोरख नाथ , गोपाल चौधरी , रेखा महतो , मीनू सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

