अजय दीक्षित
लुटियंस पर पकड़ रखने वाले सूत्र ने बताया है कि मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार इसी हफ्ते दस दिन में हो सकता है, सूत्रों की माने तो कम से कम आठ मंत्री हटाए जा सकते हैं जिसमें सबसे बड़े नाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पेट्रोलियम मंत्री हरदेव पूरी शामिल है।जिन चेहरों को जगह मिल सकती है उनमें कर्नाटक से सूर्या, हिमाचल से अनुराग ठाकुर, पंजाब से राघव चड्ढा और क्रिकेट खिलाड़ी हरभजन सिंह शामिल हैं। यह विस्तार उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल, कर्नाटक, गोवा, विधानसभा चुनाव को लेकर किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश से जगदंबिका पॉल, बिहार से वकील साहब रविशंकर प्रसाद और राजीव प्रताप रूडी, शामिल है। उत्तर प्रदेश से कानपुर के संसद रमेश अवस्थी , देवरिया से संसद प्रेम मणि त्रिपाठी को शामिल किया जा सकता है वही एल मुरुगन, भूपति राजू को मंत्रिमंडल से हटाकर संगठन में भेजा जा सकता है। नितिन नवीन की कार्यकारणी में 08 महासचिव,08 उपाध्यक्ष, एक एक राज्यों से होगें, सांसद, विधायक को संगठन के पद नहीं मिल सकेंगे।
मोदी मंत्रिमंडल का 2024 के बाद पहला विस्तार है ।एनडीए के सहयोगियों को भी जगह मिल सकती है बिहार से संजय कुमार झा, मंत्री परिषद में आ सकते हैं।
नितिन नवीन की कार्यकारणी भी इसी 10 में जाएगी क्योंकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह यानी महासचिव दत्तात्रेय होसबोल जी से भी संगठन मंत्रियों को लेकर चर्चा हुई है। नितिन नवीन की कार्यकारणी में पचास वर्ष तक के लोगों को प्रतिनिधित्व मिलेगा क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 46 वर्ष के है । समझा जाता है कि राष्ट्रीय महासचिव संगठन बी एल संतोष अवकाश ग्रहण करेंगे उनके स्थान पर पश्चिमी बंगाल विधानसभा चुनाव में महती भूमिका निभा चुके महासचिव सुनील बंसल अब संगठन महा सचिव होंगे,क्षेत्रीय प्रचारक शिवप्रकाश,अजय जंबाल संघ में बापिस जायेंगे।
सबसे उलझा हुआ काम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से आए वरिष्ठ प्रचारकों को समावेश करना है।यह कार्य दत्तात्रेय होसबोल को करना है।सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रांत प्रचारक स्तर के और केंद्र शासित प्रदेशों में विभाग प्रचारक स्तर को संघ ने तय किया। केंद्रीय कार्यालय प्रमुख महासचिव अरुण सिंह के स्थान पर सौदान सिंह, और गणेश मिश्रा के किसी राज्य के संगठन महा मंत्री पद की आने की संभावना। गणेश मिश्रा अभी बंगाल में क्षेत्रीय प्रचारक हो कर मजदूर संघ के काम को देख रहे हैं।
संघ की ओर से भारतीय जनता पार्टी या किसी अन्य संगठन में समन्वय का काम अखिल भारतीय स्तर पर सदस्य अरुण जैन, और सुरेश सोनी को तय करना है।
केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में नए राज्य महासचिव संगठन तैनात किये जायेंगे जो इन्हीं राज्यों के होंगे। हिंदी भाषी राज्यों में नितिन नवीन संघ से क्षेत्रीय प्रचारक स्तर के लोग मांगे हैं। दत्तात्रेय होसबोल जी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत जी से सैद्धांतिक सहमति ली है।मोदी मंत्रिमंडल में सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों,जातियों,उपजातियों, अनुसूचित जाति, जनजाति,वर्गों, भाषाई आधार, समावेश किया जाएगा।
लेकिन प्राथमिकता तोर पर युवाओं को मौका दिया जाने के संकेत है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, पश्चिमी बंगाल के मुख्यमंत्री शिवेंदु अधिकारी, योगी आदित्यनाथ, हेमंत विश्व शर्मा, मोहन यादव, नायब सिंह सैनी,में से दो को भाजपा की सर्वोच्च संस्था केंद्रीय पार्लियामेंट बोर्ड में सदस्य बनाया जा सकता है।अभी ये लोग मुख्यमंत्री के नाते बोर्ड के सदस्य थे।कुछ मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं। जिनमें भूपेंद्र सिंह, इन्द्रजीत सिंह, शामिल हैं।
राष्ट्रपति श्री मति द्रोपदी मुर्मू के कार्यकाल समाप्ति के बाद नए चुनाव के उम्मीदवार भी दिल्ली के सत्ता गलियारों में घूमने लगा है। सूत्रों ने जिन नामों की चर्चा की है उनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नाम भी है। भारतीय जनता पार्टी में निर्णय लेने की एक प्रक्रिया है। यह कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर संघ तक जाता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

