तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (2024) के बाद, शाहिद कपूर और कृति सैनन की जोड़ी फिर लौट रही है। दोनों आगामी फिल्म कॉकटेल 2 में नजर आएंगे, जिसमें रश्मिका मंदाना भी मुख्य किरदार में हैं। मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। पिछले महीने अरिजीत सिंह की आवाज में पहला गाना जब तलक जारी हुआ था, जिसे जनता का बेहद प्यार मिला। अब दूसरा गाना माशूका जारी किया गया है।
गाने को महमूद, राघव चैतन्य और रुआ काय ने मिलकर आवाज दी है, जबकि अमिताभ भट्टाचार्या ने संगीत दिया है।संगीत का काम प्रीतम चक्रवर्ती ने संभाला है। गाने के दृश्य शाहिद और कृति के ऊपर फिल्माए गए हैं, और दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने लायक है। जोशीले संगीत और फुल वाइब्स वाला यह गाना लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। बता दें, फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। डिंपल कपाडिय़ा भी फिल्म में नजर आ सकती हैं।
कॉकटेल 2 की कहानी पिछली फिल्म का विस्तार नहीं है, बल्कि यह नए किरदारों के साथ आधुनिक समय के रिश्तों, दोस्ती और भावनाओं के उतार-चढ़ाव को दिखाएगी। फिल्म एक रोमांचक रोड ट्रिप पर आधारित है, जिसकी शूटिंग इटली के सिसिली के अलावा दिल्ली और गुरुग्राम जैसे शहरों में की गई है। मडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म को लव रंजन ने लिखा है और निर्देशन की कमान होमी अदजानिया ने संभाली है।
कॉकटेल 2 सिनेमाघरों में 19 जून, 2026 को दस्तक देने वाली है। हालांकि, इसकी राह आसान नहीं होगी क्योंकि इसी दौरान कई बड़ी फिल्में रिलीज़ हो रही हैं। यह फिल्म यश की टॉक्सिक के 15 दिन बाद और दिलजीत दोसांझ की फिल्म के ठीक एक हफ्ते बाद आएगी। साथ ही, वरुण धवन की हाय जवानी तो इश्क होना है से भी इसका कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। दिलचस्प बात यह भी है कि रश्मिका मंदाना के लिए यह विजय देवरकोंडा के साथ उनकी शादी के बाद का पहला बड़ा प्रोजेक्ट होगा। अब देखना यह है कि क्या यह नई कॉकटेल पुरानी फिल्म जैसा जादू दोबारा बिखेर पाती है या नहीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

