रायपुर, 26 मई (आरएनएस)। लगभग दो माह तक अंडरब्रिज बंद रखने के उपरांत मई माह में खुले ओव्हरब्रिज में पुन: सीपेज की समस्या होने पर इन दिनों अंडरब्रिज पुन: सुधार कार्य के नाम पर बंद कर दिया गया है। मोवा ओव्हरब्रिज में सवेरे 9 बजे से लेकर दिन के एक बजे तक यातायात जाम होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। वहीं शाम को पुन: पांच बजे से लेकर रात 9 बजे तक यातायात जाम होने से लौटने वाले नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञातव्य है कि मोवा ओव्हरब्रिज से लगभग दो दर्जन से अधिक कालोनियां बनी हुई है जिनका विस्तार मोवा चौक से लेकर पुरानी विस सड्डू मार्ग विभिन्न अपार्टमेंट्स में है यहां से लगभग सुबह शाम 25 से 30 हजार की आबादी 24 घंटों में आवाजाही करती है। संबंधित जोन कमिश्ररों यातायात पुलिस के अधिकारियों एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नागरिकों द्वारा यातायात सुगम के लिए आवाजाही के संबंध में अनेकोंबार मौखिक एवं लिखित तौर पर अवगत कराया गया है इसके बाद भी समस्या जस की तस है। जेठ की चिलचिलाती धूप में जहां शहर का तापमान 44 45 डिसी दर्ज किया जा रहा है वहां एक एक घंटे यातायात के नाम पर जाम होने पर दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है जिनमें ज्यादातर संख्या विद्यार्थियों एवं कामकाजी लोगों की होती है।
शर्मा
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

