रायपुर, 26 मई (आरएनएस)। टीम प्रहरी अभियान अतर्गत रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही एवं जोन 10 जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा, निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग स्वच्छता निरीक्षक गिरीजेश तिवारी, स्वच्छता निरीक्षक यशवंत बेरिहा एवं अन्य संबंधित जोन 10 स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता टीम के कर्मचारियो की उपस्थिति में जोन 10 क्षेत्र अतर्गत पचपेडी नाका में स्थित केएफसी को औचक निरीक्षण जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने किये जाने पर गदगी पाये जाने किचन का पाईप सीधे सार्वजनिक नाली मे जोडा जाना पाये जाने और केएफसी का कचरा और प्लास्टिक बाहर सार्वजनिक नाली में पाये जाने साथ ही केएफसी को दी गई नोटिस का केएफसी द्वारा कोई जवाब नगर निगम को नहीं दिये जाने और ना ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के अंतर्गत कोई भी उचित कार्यवाही करने की स्थिति मिलने पर जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु स्थल पर पहुंचकर निगम स्वास्थ्य अधिकारी एवं जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग एवं निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उडनदस्ता की टीम द्वारा कड़ी कार्यवाही कर केएफसी को एसटीपी की व्यवस्था ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के अनुसार नही पाये जाने पर तत्काल सीलबंद कर दिया। सील बंद की कार्यवाही स्थल पर पंचनामा कार्यवाही कर की गई।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

