कोण्डागांव,26 मई (आरएनएस)। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक लता उसेण्डी ने कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना के साथ मंगलवार को जिले के बाल गृहों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल भी उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने डीएनके कॉलोनी स्थित बाल गृह (बालक) तथा आड़केछेपड़ा स्थित बाल गृह (बालिका) पहुंचकर बच्चों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों से भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के लिए एक यूनिफॉर्म की व्यवस्था के साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने और अच्छे से पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।निरीक्षण के दौरान बाल गृह (बालक) के सामने स्थित शिक्षा विभाग के भवन को खाली कर वहां बाल गृह का कार्यालय संचालित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि बच्चों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।बालिका गृह मे बताया गया कि बालिका गृह की बालिका रंजीता कोरोटी का चयन अन्तर्राष्ट्रीय जुडो खेल हेतु चयन हुआ है, बालिका वर्तमान मे साईं सेंटर भोपाल मे प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। विधायक द्वारा उन बच्चों को शुभकामनाएं दिया गया।इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रेनू प्रकाश, जिला बाल संरक्षण अधिकारी नरेन्द्र सोनी सहित बाल गृह के कर्मचारी उपस्थित रहे।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

