रांची 27 मई (आरएनएस)। आइसा और आरवाईए द्वारा क्लस्टर सिस्टम, नीट सहित तमाम परीक्षाओं में पेपर लीक और सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ह्रस्रू) प्रणाली में गड़बड़ी के खिलाफ 29 मई, 2026 को राज्यव्यापी चक्का जाम का आह्वान
उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार द्वारा जारी हालिया संकल्प राज्य की उच्च शिक्षा संरचना को तेजी से निजीकरण और कॉरपोरेट मॉडल की ओर ले जा रहा है। विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शैक्षणिक–गैर शैक्षणिक पदों के पुनर्गठन के बहाने पदों में भारी कटौती, छात्रों की सीटों में कमी और कॉलेजों को क्लस्टर सिस्टम में बांटने की पहल का सीधा प्रभाव वंचित समुदायों और सबसे ज्यादा महिलाओं पर पड़ेगा। इससे उनका ड्रॉपआउट रेट बढ़ेगा, उच्च शिक्षा तक पहुंच और सीमित हो जाएगी तथा गुणवत्तापूर्ण अध्ययन बाधित होगा। रेगुलर कोर्सों की जगह वोकेशनल और सेल्फ-फाइनेंस मोड को बढ़ावा देने की नीति छात्रों पर आर्थिक भार बढ़ाएगी। शिक्षण संस्थाओं को ऋण आधारित प्रणाली बनाने की सीधे-सीधे कोशिश है।
इन संकटों के विरोध में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के राज्यव्यापी आह्वान पर झारखंड भर के छात्र और युवा एकजुट होकर 29 मई, 2026 को राज्यव्यापी चक्का जाम करेगी। इस अवसर पर प्रेस संबोधन में आइसा झारखंड राज्य सचिव त्रिलोकीनाथ, रांची जिला अध्यक्ष विजय कुमार, सचिव संजना मेहता, सोनाली केवट एवं सृष्टि भट्टाचार्य उपस्थित रहें। में गड़बड़ी के खिलाफ 29 मई, 2026 को राज्यव्यापी चक्का जाम का आह्वान.उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार द्वारा जारी हालिया संकल्प राज्य की उच्च शिक्षा संरचना को तेजी से निजीकरण और कॉरपोरेट मॉडल की ओर ले जा रहा है। विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शैक्षणिक–गैर शैक्षणिक पदों के पुनर्गठन के बहाने पदों में भारी कटौती, छात्रों की सीटों में कमी और कॉलेजों को क्लस्टर सिस्टम में बांटने की पहल का सीधा प्रभाव वंचित समुदायों और सबसे ज्यादा महिलाओं पर पड़ेगा। इससे उनका ड्रॉपआउट रेट बढ़ेगा, उच्च शिक्षा तक पहुंच और सीमित हो जाएगी तथा गुणवत्तापूर्ण अध्ययन बाधित होगा। रेगुलर कोर्सों की जगह वोकेशनल और सेल्फ-फाइनेंस मोड को बढ़ावा देने की नीति छात्रों पर आर्थिक भार बढ़ाएगी। शिक्षण संस्थाओं को ऋण आधारित प्रणाली बनाने की सीधे-सीधे कोशिश है। इन संकटों के विरोध में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के राज्यव्यापी आह्वान पर झारखंड भर के छात्र और युवा एकजुट होकर 29 मई, 2026 को राज्यव्यापी चक्का जाम करेगी। इस अवसर पर प्रेस संबोधन में आइसा झारखंड राज्य सचिव त्रिलोकीनाथ, रांची जिला अध्यक्ष विजय कुमार, सचिव संजना मेहता, सोनाली केवट एवं सृष्टि भट्टाचार्य उपस्थित रहें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

