रांची 27 मई (आरएनएस)। भारत के सबसे भरोसेमंद बेबी केयर ब्रांड्स में से एक, हिमालया बेबी केयर ने हिमालया बेबी गोल्डन बेबी गिफ्ट पैकÓ लॉन्च करने की घोषणा की है, एक विशेष रुप से तैयार एसेंशियल्स पैक, जिसे नए मेहमान के स्वागत को खास बनाने के साथ बेबी केयर गिफ्टिंग को अधिक सार्थक, सुलभ और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
?501 की कीमत वाला गोल्डन बेबी गिफ्ट पैक नवजात शिशु के आगमन का जश्न मनाने वाले दोस्तों और परिवार के लिए एक प्रीमियम लेकिन सुलभ गिफ्टिंग विकल्प के रूप में सोच-समझ कर तैयार किया गया है।
ब्रांड ने हिमालया गोल्डन मोमेंट्स प्रोग्राम की शुरुआत की है, जो एक ऐसी पहल है जो माता-पिता को अपने शिशु की विशेष उपलब्धियों का जश्न मनाने और उन्हें साझा करने के लिए प्रोत्साहित करती है।
इसमें भाग लेने के लिए माता-पिता को अपने बच्चे की एक यादगार तस्वीर और एक छोटी कहानी अपलोड करनी होगी और इसके जरिए उन्हें ?1,00,000 मूल्य का गोल्ड वाउचर या ?10,000 का सिल्वर वाउचर जीतने का मौका मिलेगा। वहीं प्रत्येक योग्य प्रतिभागी को ?500 मूल्य की हिमालया बेबी केयर की “माई बेबी एंड मी” ई-बुक भी मिलेगी। चक्रवर्ती एन.वी., निदेशक – बेबी केयर, हिमालया वेलनेस कंपनी, ने कहा, “हिमालया बेबी केयर में, हम समझते हैं कि शुरुआती माता-पिता बनने का सफर कई ऐसे पलों से भरा होता है जो बेहद व्यक्तिगत होते हैं और जश्न मनाने योग्य होते हैं। इस चरण में उपहार देना केवल उत्पादों के बारे में नहीं है, बल्कि देखभाल, आशीर्वाद, शुभकामनाओं और विश्वास व्यक्त करने के बारे में भी है।
गोल्डन बेबी गिफ्ट पैक में जेंटल बेबी सोप (125 ग्राम), बेबी लोशन (100 मिली), बेबी पाउडर (100 ग्राम), बेबी मसाज ऑयल (50 मिली) और जेंटल बेबी शैम्पू (50 मिली) के साथ एक मुलायम सूती तौलिया शामिल है। प्रत्येक उत्पाद शिशु की कोमल त्वचा को ध्यान में रखते हुए विशेष रुप से तैयार किया गया है, जो कोमल, सुरक्षित और प्रभावी बेबी केयर के प्रति ब्रांड की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

