रांची 27 मई (आरएनएस)। बकरीद पर्व (ईद उल अजहा ) 28 मई को मनाया जा रहा है। रांची पुलिस प्रशासन और समाजसेवी संयुक्त प्रयास से शांतिपूर्ण और सौहाद्र्र के साथ बकरीद पर्व को संपन्न कराने के लिए कुरैशी मुहल्ला में बैठक की गई। रांची के सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुमार सिंह कांटा टोली कुरैशी मोहल्ला में ऑल इंडिया झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड आंदोलन कारी मुजीब कुरैशी की अध्यक्षता में कुरैशी मोहल्ला के अल कुरेश तालीमी मिशन स्कूल में बड़े पैमाने पर बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में लोअर बाजार, नामकुम थाना और सदर थाना तीन थाना क्षेत्रों के कई समाजसेवी लोग उपस्थित हुए और सभी में प्रशासन को भरोसा जताया है कि सब मिलजुलकर सौहाद्र्र पूर्ण भाईचारे और एकता के साथ बकरीद पर को संपन्न करायेंगे। किसी तरह की कोई शिकायत का मौका नहीं देंगे ।
इस मौके पर सिटी एसपी पारस राणा ने कहा है कि बकरीद पर्व सब मिलकर मनाएंगे , शिकायत का मौका किसी को नहीं देंगे। पर्व के दौरान साफ-सफाई का ध्यान रखेंगे, सोशल मीडिया में किसी तरह का फोटो, वीडियो अपलोड नहीं करेंगे न ही फॉरवर्ड करेंगे, हम ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जिससे दूसरे किसी समुदाय को ठेस पहुंचे। हम बकरा, दूंबे जैसे छोटे पशु को कुर्बानी देते आए हैं इसे ही देंगे अन्य पशुओं की नहीं। अपने दूर दराज के रिश्तेदारों के यहां भी लाने ले जाने में थोड़ा सा परहेज करेंगे , अपने गली मोहल्ले घर के आसपास नाली में अवशेष नहीं फेकेंगे , गंदगी नहीं करेंगे। वहीं ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने कहा कि सारी बातें सामने आ चुकी है, सिर्फ इतना कहेंगे कि ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जिससे दूसरे किसी को ठेस पहुंचे , अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है, किसी आपत्तिजनक फोटो वीडियो अपलोड नहीं करें, व्हाट्सएप नहीं करेंगे। किसी तरह की कोई शिकायत या परेशानी होती है तो डायल 100 में फोन करें या फिर 9431706171,
सिटी एसपी 9431706137, ग्रामीण एसपी 9431706138 सरकारी नंबर पर फोन कर सकते हैं। हम लोग तुरंत वहां पर सुरक्षा का व्यवस्था करायेंगे। वहीं वार्ड 16 के पार्षद सलाउद्दीन संजू ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और हम लोग का भी दायित्व बनता है कि हम लोग भी आपका सहयोग करेंगे । वहीं वार्ड 11 की पार्षद आलिया नाज ने कहा कि नगर निगम की गाड़ी सभी मोहल्ले में जाएगी, आप लोगों से गुजारिश है कि जो भी अवशेष रहेगा उसे एक बोरे में अच्छी तरीका से बांधकर और उसे कचरे वाली गाड़ी में डाल देंगे, कोशिश करेंगे जितना जल्दी हो सके आप लोग साफ सफाई करके निश्चित हो जाए। वहीं ऑल इंडिया झारखंड प्रदेश में जमीयतुल कुरैश के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड आंदोलनकारी मुजीब कुरैशी ने कहा कि शहर में जब भी जरूरत पड़ी है मैं हमेशा प्रशासन को सहयोग किया है और आगे भी करेंगे , क्योंकि ये शहर अमन चैन पंसद लोगों का है और रहेगा, आपसे पहले भी रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक, जिला उपायुक्त हमारे यहां आते रहे हैं और हम लोग मिलजुलकर सारे पर्व त्यौहारों को सफल बनाते आए हैं । वहीं मंच संचालन झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के प्रदेश मीडिया प्रभारी गुलाम जावेद ने किया और धन्यवाद पत्रकार परवेज कुरैशी ने किया। इस मौके पर ऑल इंडिया झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड आंदोलन कारी मुजीब कुरैशी, गुलाम जावेद, झारखंड जमीयतुल कुरैश चौरासी पंचायत के उपाध्यक्ष इरफान, रमजान कालोनी के सचिव अतिकुर्हामान, समाजसेवी मो फारुख, मुस्तफा अंसारी, असफाक खान, सदर थाना क्षेत्र के गौस नगर गढ़ा टोली इम्तियाज मुन्ना, आशिक कुरैशी, जाकीर कुरैशी, बुधना,यासीन कुरैशी, इदरीस सहाबुद्दीन, पप्पू परवेज़, भोलू,नन्हे, साजिद, फिरोज खान, अफरोज कुरैशी, नौशाद कुरैशी, समीम कुरैशी, फेकू शाबिर, गुलाम शाबिर बब्लू, तजमुल कुरैशी, सद्दाम कुरैशी मि_ू, कमरान कुरैशी, इनायत, राजू, आजाद, एजाज़ अहमद, बशीर सहित कांटा टोली क्षेत्र के कई समाजसेवी उपस्थित हुए और प्रशासन को भरोसा जताया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

