बागेश्वर,27 मई(आरएनएस)। आपरेशन प्रहार अभियान के तहत रीमा पुलिस ने अपनी दुकान में बिना लाइसेंस ग्राहकों को अवैध रूप से शराब पिला रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया है। आरोपित भरत कुमार पुत्र मोहन राम निवासी दोफाड़ रीमा अपनी दुकान पर लोगों को शराब परोस रहा था। चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि अवैध शराब की तस्करी तथा कारोबार करने वालों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

