अंबिकापुर, 28 मई (आरएनएस)। विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट के आरोप में अपराध दर्ज किया गया है। यह मामला कोतवाली पुलिस ने ज़ीरो पर कायम किया है।
जानकारी के अनुसार, उप तहसील राजापुर में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राजपुर चौक पर विधायक और उनके समर्थकों ने सार्वजनिक रूप से उनके साथ मारपीट की और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। कोतवाली पुलिस ने विधायक रामकुमार टोप्पो, यूसुफ, नाजिम राजा, पंकज गुप्ता सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 221, 221(1), 132 और 191(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि घटना की शुरुआत विधायक रामकुमार टोप्पो की चचेरी बहन सीमा धनकी और नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के बीच हुई कहासुनी से हुई। विवाद बढऩे के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

