बलौदाबाजार, 28 मई (आरएनएस)। बलौदाबाजार जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सुहेला पुलिस ने फिल्मी अंदाज में करीब 15 किलोमीटर तक पीछा कर दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान एक कार और 50 पाव देशी मसाला शराब जब्त की गई है।
पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देश पर की गई। ‘समाधान सेलÓ को सूचना मिली थी कि ग्राम साराडीह क्षेत्र में अवैध शराब की खेप पहुंचाई जा रही है। सूचना मिलते ही सुहेला पुलिस ने इलाके में घेराबंदी शुरू कर दी। जैसे ही तस्करों को पुलिस की भनक लगी, वे अपनी कार को तेज रफ्तार में भगाते हुए हाईवे और संकरी गलियों से फरार होने लगे। पुलिस टीम ने लगातार पीछा जारी रखा और करीब 15 किलोमीटर बाद आरोपियों की कार एक बंद गली में फंस गई। मौके का फायदा उठाकर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान कार से 50 पाव देशी मसाला शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 5 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल कार को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल मिरी (26) और कुशल ध्रुव (23) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं, जिनकी जांच जारी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

