*द्यझारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा धनबाद जिला की बैठक धनबाद सर्किट हाउस में में सम्पन्न, 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव प्रदर्शन में भाग लेने का निर्णय
धनबाद 28 मई (आरएनएस)। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा धनबाद जिला की बैठक धनबाद सर्किट हाउस में आयोजित किया गया. बैठक में झारखंड आंदोलनकारियों के राजकीय मान सम्मान,अलग स्वतंत्र पहचान, बाल बच्चों को रोजी, रोजगार एवं नियोजन की सौ प्रतिशत गारंटी तथा जेल जाने की बाध्यता को दूर कर सभी को समान रूप से सम्मान पेंशन राशि 50-50 हज़ार रु सरकार से देने की मांग की गई. राज्य में सरकार के संकल्पों एवं आश्वासनों पर अमल नहीं होने की स्थिति को लेकर 10 जून 2026 को अनिश्चितकालीन मुख्यमंत्री आवास का घेराव-प्रर्दशन ,आमरण अनशन एवं आत्मदाह कार्यक्रम करने का ऐलान किया गया. आंदोलनकारियों ने झारखंड आंदोलन के अमर पुरोधा मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा,बिनोद बिहारी महतो, ए के राय, दिशोम गुरु शिबू सोरेन, गुरुदास चटर्जी, निर्मल महतो, शक्ति नाथ महतो , श्याम लाल मुर्मू, मणिद्र नाथ मंडल सहित अन्य को अभी तक गजट नोटिफिकेशन कर झारखंड आंदोलनकारी का सर्वोच्च सम्मान नहीं मिलना चिंतनीय बात कही.
इस मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि अबुआ सरकार झारखंड आंदोलनकारियों के आश बिंदु हैं. लंबे संघर्षों और शहादातों के राज्य बना है लेकिन आज 26 वर्षों के बाद भी झारखंड आंदोलनकारी राजकीय मान- सम्मान – पहचान के मोहताज हैं. एक संघर्ष के बाद 10 जून 2026 को पुन: मुख्यमंत्री आवास घेराव प्रर्दशन ,आमरण अनशन, आत्मदाह का आंदोलन करना दु:खद बात है. लेकिन आंदोलनकारियों को अपने बाल बच्चों तथा स्वाभिमान की रक्षा के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है.
वरिष्ठ अतिथि वरीय आंदोलनकारी अतुल सिंह ने कहा कि जिन मूल्यों की रक्षा को लेकर राज्य बना है वे सारे अधूरे हैं. आन्दोलनकारियों के दर्द के प्रति सरकार संवेदनशील बने.
कार्यक्रम का संचालन नारायण महतो, अध्यक्षता बलराम महतो धन्यवाद ज्ञापन रेंगु साव ने की.
इस मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष गोपाल रवानी,रामदेव पांडेय, दिलीप गोस्वामी, दुर्गा प्रसाद गोस्वामी,शशि भूषण पांडेय,सुकून खान,ईश्वर मरांडी, रावण महतो ,निवारण हांसदा, सुधीर महतो, विनोद बिहारी महतो ,दयाल महतो, कन्हाई रवानी, गानों प्रसाद , बंशीधर महतो, दिल मोहम्मद, ईश्वर मरांडी, वासुदेव यादव, उपेंद्र महतो उर्फ शंकर महतो, हर धन मोदी , नुनु लाल मुर्मू, उमा यादव, शिवलाल मुर्मू, लाल मोहन महतो, करुणा देवी, बेलो देवी जीरू देवी, भरत साहु, नेपाल गोराई, पवित्र राय, अकल प्रसाद सिंह, ईश्वर मरांडी, शुकलाल सोरेन, राजू खान बिक्रम यादव सहित बड़ी संख्या में अन्य प्रमुख थे.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

