धमतरी,28 मई (आरएनएस)। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आदिवासी समाज को वनवासी कहकर संबोधित किए जाने के विरोध में आज जिला आदिवासी कांग्रेस द्वारा गांधी मैदान धमतरी में जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया गया।आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज साक्षी के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेसजनों एवं आदिवासी समाज के लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की।वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज केवल जंगलों में रहने वाला समुदाय नहीं, बल्कि इस देश के मूल निवासी एवं जल, जंगल, जमीन के वास्तविक संरक्षक हैं। आदिवासी समाज की संवैधानिक एवं ऐतिहासिक पहचान को कमजोर करने का किसी को अधिकार नहीं है। भाजपा सरकार लगातार आदिवासी समाज की अस्मिता और अधिकारों पर प्रहार करने का कार्य कर रही है, जिसे कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा।प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से लक्ष्मी ध्रुव, विजय देवांगन, मोहन लालवानी , आनंद पवारमनोज साक्षी,राजा देवांगन ,खिलेंद्र ठाकुर, गौतम वाधवानी, योगेश शर्मा, विजेंद्र रामटेके, विक्रांत शर्मा, शास्त्री सोनवानी, तरुण राय, श्रीकांत तिवारी, नमन बंजारे , अरविंद यादव, गौरव दास, पारस मणि साहू, उमेश साहू, धर्मेंद्र पटेल, संजू साहू, गीतराम सिन्हा, योगेश मरकाम, प्रवीण साहू, यश चंद्राकर, फैजान रजा एवं विप्लव रणसिंघ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
…
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

