प्रयागराज 29 मई (आरएनएस )। हंडिया थाना क्षेत्र के भेस्की गांव में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। हंडिया कोतवाली क्षेत्र के भेस्की गांव में शुक्रवार की दोपहर रोडवेज बस की टक्कर से कार सवार पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं कार चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मरने वालों की पहचान जौनपुर जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित भटहर गांव निवासी 60 वर्षीय राकेश त्रिपाठी, 58 वर्षीय प्रभावती देवी पत्नी राकेश त्रिपाठी व 27 वर्षीय शुभम पुत्र नरेंद्र दुबे निवासी हरीपट्टी मोड़ थाना कोतवाली भदोही के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के लिए जौनपुर जनपद के मीरगंज थानांतर्गत भटहर गांव के रहने वाले राकेश त्रिपाठी अपनी पत्नी, पुत्र राहुल और एक रिश्तेदार के साथ कार में सवार होकर झूंसी के लिए निकले। अभी राहुल कार लेकर भेस्की गांव के समीप पहुंचा था कि गलत दिशा से आई रोडवेज बस ने कार में जोरदार टक्कर मारा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार लगभग 10 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी। उसमें सवार सभी लोग वाहन में ही फंस गए।
राहगीरों के साथ ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में हंडिया थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर आ गई। जैसे-तैसे कार में सवार चार लोगों को बाहर निकल गया। सभी को समीप के अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने राकेश, प्रभावती और शुभम को मृत घोषित कर दिया, जबकि राहुल का इलाज चल रहा है। घटना की खबर मृतकों के घरवालों को मिली तो वह रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे।
–
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

