अंबिकापुर,29 मई (आरएनएस)। रात में घर के बाहर खड़ी एक्टिवा सुबह गायब हुई तो परिवार के होश उड़ गए, लेकिन चंद घंटों में कोतवाली पुलिस ने ऐसा जाल बिछाया कि चोरी की स्कूटी बेचने ग्राहक तलाश रहा शातिर चोर सीधे सलाखों के पीछे पहुंच गया। मामला अंबिकापुर के चोपड़ापारा क्षेत्र का है, जहां मिशन चौक निवासी प्रीति शुक्ला ने अपनी एक्टिवा 3जी क्रमांक ष्टत्र 15 ष्टङ्घ 9930 को 27 मई की शाम किराये के मकान के बाहर खड़ा किया था। रात तक वाहन वहीं था, लेकिन अगली सुबह स्कूटी गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर प्रार्थिया ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला दर्ज होते ही थाना कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की और मुखबिर से सूचना मिली कि आदतन चोर रामेश्वर उर्फ अत्ता दास गुदरी बाजार चौक के पास चोरी की स्कूटी बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने एक्टिवा चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गई स्कूटी रूनझून तालाब के पास से बरामद कर जब्त कर ली। गिरफ्तार आरोपी रामेश्वर दास उर्फ अत्ता पिता सखा दास, उम्र 26 वर्ष, निवासी हर्राटिकरा चाटापारा, थाना जयनगर, जिला सूरजपुर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ थाना कोतवाली अंबिकापुर में पहले से ही 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। विधिवत गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। बहरहाल, यह कार्रवाई साफ संदेश है कि सरगुजा पुलिस की नजर अपराधियों पर है और चोरी कर बच निकलना अब आसान नहीं रहा।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

