कोलकाता,30 मई(आरएनएस)। पश्चिम बंगाल के सुरक्षा क्षेत्र में कार्यरत लाखों कर्मियों के अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। कोलकाता स्थित राज्य कार्यालय में भारतीय जनता मजदूर सेल (बीजेएमसी) द्वारा ऑल बंगाल सिक्योरिटी एसोसिएशन को आधिकारिक संबद्धता प्रदान की गई। बीजेएमसी के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति में इस संबद्धता का आधिकारिक प्रमाण पत्र ऑल बंगाल सिक्योरिटी एसोसिएशन के अध्यक्ष मृण्मय कुमार धर को सौंपा गया। बीजेएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्णब चटर्जी ने कहा कि, “सुरक्षा गार्ड हमारे कार्यालयों, घरों, अस्पतालों और उद्योगों की 24 घंटे (24&7) सुरक्षा करते हैं। उनकी सुरक्षा में ही हमारी सुरक्षा निहित है। बीजेएमसी अब यह पूरी जिम्मेदारी से सुनिश्चित करेगा कि उनके इस कठिन ‘श्रम’ को समाज और व्यवस्था में पूरा ‘सम्मान’ मिले। कार्यक्रम में बीजेएमसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अरमान गांगुली, राज्य उपाध्यक्ष शितांशु दास, राज्य महासचिव वसीम अहमद, राज्य अध्यक्ष, महिला मोर्चा माया बाग,
सहित बीजेएमसी व एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

