लखनऊ 31 मई (आरएनएस ), । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री ्रद्मद्धद्बद्यद्गह्यद्ध ङ्घड्डस्रड्ड1 ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान शासन में भ्रष्टाचार, बेईमानी और झूठ अपने चरम पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति लूट और झूठ पर आधारित हो गई है तथा प्रदेश की जनता अब इससे पूरी तरह ऊब चुकी है।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में जो जितना बेईमान है, वह उतनी ही ऊंची मचान पर बैठा है। उन्होंने एक भाजपा विधायक के कथित बयान का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा स्वयं स्वीकार कर रही है कि वह बेईमानी से चुनाव जीतती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि संबंधित विधायक ने भाजपा की भ्रष्ट राजनीति का एनकाउंटर कर दिया है और अब देखना यह होगा कि पार्टी उन्हें बाहर करती है या फिर अगला मुख्यमंत्री घोषित करती है।सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा शासन में हर स्तर पर कमीशनखोरी बढ़ी है, जिसके कारण भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि थाने और तहसीलें भ्रष्टाचार के केंद्र बन गए हैं तथा आम जनता को न्याय और सुविधा पाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।अखिलेश यादव ने भाजपा पर भूमाफियाओं और खनन माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर और मथुरा जैसे प्रमुख शहरों में बड़े पैमाने पर भूमि कब्जाने की घटनाएं सामने आई हैं। उनका दावा था कि धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व वाले क्षेत्रों को भी नहीं छोड़ा गया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यशैली से निराश है तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता इस सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी। अखिलेश यादव ने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में जनता भाजपा की सभी राजनीतिक रणनीतियों को विफल करते हुए भ्रष्टाचार और बेईमानी की राजनीति का अंत करेगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

