काशीपुर 31 मई (आरएनएस)। महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर रविवार को महाराणा प्रताप चौक पर पाल महासभा की ओर से शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मेयर दीपक बाली ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का त्याग, सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति समर्पण आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को उनके आदर्शों और जनहित में किए गए कार्यों से प्रेरणा लेकर समाज निर्माण में योगदान देना चाहिए।
महानगर कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि मालवा साम्राज्य की मराठा महारानी पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में एक हजार से अधिक कुएं, मंदिर, धर्मशालाएं और अन्य जनोपयोगी निर्माण कार्य कराए। उन्होंने सोमनाथ, काशी विश्वनाथ, अयोध्या और मथुरा सहित अनेक धार्मिक स्थलों के विकास और पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में ब्रह्मपाल, सुभाष पाल, डॉ. करण सिंह पाल, अमर सिंह पाल, जगदीश पाल, राजपाल सिंह पाल, विजय चौधरी, अनिल पाल, राजकुमार पाल, मुकुल पाल और रवि पाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

