देहरादून 31 मई (आरएनएस)। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज मालदेवता के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर क्षेत्रवासियों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। रैली में शामिल विद्यार्थियों ने हाथों में संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों से तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील की। रैली के दौरान छात्रों ने नारे लगाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी संजीव कुमार सैनी ने कहा कि तंबाकू स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है और इससे कई गंभीर बीमारियां होती हैं। उन्होंने युवाओं से तंबाकू सेवन से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के अनेक छात्र-छात्राएं और शिक्षक मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

