देहरादून 31 मई (आरएनएस)। यूपी के अमरोहा जिले से देशी पिस्टल बेचने के लिए दून पहुंचे आरोपी को पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि शनिवार रात सेंट ज्यूड चौक के पास जीएमएस रोड पर चेकिंग के दौरान उबैदुल रहमान निवासी मोहल्ला जोई, जोया देहात थाना डिडौली, जिला अमरोहा उम्र 24 वर्ष से पिस्टल मिला। उसके खिलाफ थाने में आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने गांव से पिस्टल बेचने की फिराक में यहां पहुंचा था। इसे बेचता, उससे पहले ही धर लिया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

