राजनांदगांव, 01 जून (आरएनएस)। पुरवाही साहित्य समिति पाटेकोहरा का दसवां वार्षिक सम्मान समारोह ग्राम गर्रापार (छुरिया)में आयोजित किया गया। समारोह में नारायणपुर जिले के साहित्यकार और आदेश्वर ऐकेडमी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के हिन्दी शिक्षक शिवप्रसाद लहरे ‘सागर ‘ को पुरवाही सम्मान 2026 से नवाजा गया । लहरे रानीतलाब(पाटेकोहरा) के निवासी हैं । वे पुरवाही साहित्य समिति पाटेकोहरा के संस्थापक अध्यक्ष, साकेत साहित्य परिषद, सुरगी के सदस्य भी हैं । उन्हें पुरवाही साहित्य समिति के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ0 पीसीलाल यादव (गंडई)और कुबेर सिंह साहू (राजनादगांव ) ने ‘पुरवाही सम्मानÓ प्रदान किया ।
इस अवसर पर साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए मोहला के वरिष्ठ कवि जितेन्द्र कुमार पटेल विद्रोही और लोक -कलाकार कोमल साहू (गर्रापार)को भी पुरवाही साहित्य सम्मान -2026 से सम्मानित किया गया। शिव प्रसाद लहरे और वरिष्ठ साहित्यकार ओमप्रकाश साहू ‘अंकुरÓ सुरगी(राजनांदगांव) की विशेष पहल से पाटेकोहरा में 28 फरवरी 2016 को पुरवाही साहित्य समिति की स्थापना की गई थी । विगत सत्रह मई को ग्राम गार्रापार (छुरिया ) में आयोजित समिति के दसवें वार्षिक समारोह में सम्मानित सभी लोगों को अंचल के जन प्रतिनिधियों, साहित्यकारों, कलाकारों और प्रबुद्ध नागरिकों ने बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

