रौनक कुमार शंकर
पश्चिम मेदिनीपुर 1 जून (आरएनएस)। जिले के खड़कपुर ग्रामीण थाना अंतर्गत कांसाई नदी में स्नान करने गए तीन किशोर गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, खडग़पुर से छह किशोर कांसाई नदी में नहाने पहुंचे थे। इनमें से तीन किशोर नदी में उतरे, जबकि अन्य तीन किनारे पर ही बैठे रहे। नहाने के दौरान अचानक तीनों किशोर नदी के गहरे हिस्से में चले गए और देखते ही देखते पानी में डूब गए। साथियों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। नाव की मदद से तलाश अभियान चलाया गया। करीब सुबह दस बजे मातकातपुर इलाके के पास नदी से तीनों के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान जेनिथ आचार्य उम्र (18) जो कि छोटा टंगरा वार्ड नंबर 28 के रहने वाले हैं, निखिल आचार्य उम्र (16) लाल झोली वार्ड नंबर 28 के रहने वाले हैं और सैलेब डैनियल भांजोर उम्र (14) जो की सोनामुखी जोली के रहने वाले है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए खडग़पुर महकमा अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

