लखनऊ 5 जून (आरएनएस ): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (क्कस्क्रञ्जष्ट) की ओर से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम निगम मुख्यालय स्थित उद्यान में आयोजित हुआ, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की।इस अवसर पर निगम की ओर से सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान प्रबंध निदेशक प्रभु एन. सिंह, अपर प्रबंध निदेशक डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा एवं वित्त नियंत्रक सतीश कुमार सिंह सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और हरित क्षेत्र का विस्तार समय की आवश्यकता है, और इसके लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने यह भी कहा कि निगम द्वारा न केवल परिवहन सेवाओं को बेहतर और आधुनिक बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है, बल्कि स्वच्छ, हरित एवं सतत परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।अधिकारियों ने इस अवसर पर यह संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि एक सतत जिम्मेदारी है, जिसे जनभागीदारी से ही सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।कार्यक्रम के अंत में यह संकल्प भी लिया गया कि आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित भविष्य सुनिश्चित करने के लिए निगम स्तर पर पर्यावरण हितैषी गतिविधियों को और अधिक विस्तार दिया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

