दंतेवाड़ा, 13 जून (आरएनएस)। ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की नगरी बारसूर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा जयघोषों के बीच उनका अभिनंदन किया।
बारसूर आगमन के दौरान राहुल टिकरिहा ने प्रसिद्ध बत्तीसा मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ माँ के नामÓ अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। उनका मार्गदर्शन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष भीमा मरकाम, सह कोषाध्यक्ष कीर्ति पाढ़ी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राहुल असरानी सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बारसूर में हुए इस आयोजन ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के बीच संगठनात्मक एकजुटता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को मजबूती प्रदान की।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

