लखनऊ 5 जून (आरएनएस ): थाना चिनहट पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी के एक मामले का 24 घंटे के भीतर अनावरण कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई राशि का हिस्सा भी बरामद किया है, जबकि वाहन की बरामदगी और उसके साथी की तलाश जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 04 जून 2026 को वादी सतीश कुमार यादव सिंह पुत्र राम आसरे, निवासी 2-ए मल्हौर स्टेशन रोड, इण्डियन बैंक के सामने, चिनहट, लखनऊ द्वारा थाना चिनहट में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उनकी बाइक (वाहन संख्या यूपी32एनक्यू8591, बजाज प्लेटिना) अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। इस पर थाना चिनहट में मु0अ0सं0-296/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक चिनहट द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया और जांच शुरू की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन किया तथा तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान दिपांशु गौतम उर्फ मुकन्दी पुत्र रंजीत गौतम, निवासी माया मैरिज लॉन के पास, ग्राम चांदन सीमैप, थाना इंदिरानगर, लखनऊ (मूल निवासी ग्राम कुडि़लवा शाहपुर, थाना माती, जनपद बाराबंकी), उम्र लगभग 22 वर्ष के रूप में की।पुलिस टीम ने आरोपी को रेल बिहार कॉलोनी जाने वाली रोड, कठौता झील के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी द्वारा चोरी की गई बाइक को अपने एक साथी को बेच दिया गया था। बिक्री से प्राप्त रकम में से 3520 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।पुलिस ने बताया कि वाहन की बरामदगी तथा आरोपी के सहयोगी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई है।गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे पुलिस हिरासत में लिया गया है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जनपदों से जुटाई जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक तेज कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक बिट्टू, हेड कांस्टेबल आनंद सिंह तथा आरक्षी जतिन वर्मा शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

