लखनऊ 5 जून (आरएनएस ) थाना गुडम्बा पुलिस ने रात्रि गश्त और चेकिंग अभियान के दौरान अवैध असलहा रखने वाले एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है तथा उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 05 जून 2026 की रात्रि थाना गुडम्बा के उपनिरीक्षक संदीप सिंह गौर अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग तथा गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बसहा में आयोजित एक जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल एक व्यक्ति के पास अवैध पिस्टल है और वह कार्यक्रम स्थल से निकलकर आसपास घूम रहा है।सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल ग्राम बसहा पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति की तलाश शुरू की। जांच के दौरान ग्राम बसहा स्थित एक खाली प्लॉट में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने रोककर पूछताछ की। उसने अपनी पहचान राजू उर्फ काजू पुत्र नागेश्वर, निवासी ग्राम बसहा, थाना गुडम्बा, लखनऊ, उम्र लगभग 24 वर्ष के रूप में बताई।तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध पिस्टल .32 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .32 बोर बरामद हुआ। पुलिस द्वारा जब पिस्टल के संबंध में लाइसेंस या वैध दस्तावेज मांगे गए तो आरोपी कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका।अवैध हथियार मिलने पर पुलिस ने आरोपी को रात लगभग 02:40 बजे हिरासत में ले लिया। इस संबंध में थाना गुडम्बा में मु0अ0सं0 224/2026 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और बताया कि वह अपने पक्ष को न्यायालय में वकील के माध्यम से प्रस्तुत करेगा।गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है।गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में स्॥ह्र अंजनी कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक संदीप सिंह गौर, उपनिरीक्षक अतीश कुमार सिंह, कांस्टेबल दीपक तथा कांस्टेबल सूर्य प्रकाश यादव शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

