कुशीनगर, 05 जून (आरएनएस)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की हनुमान शाखा के स्वयंसेवकों द्वारा पडरौना नगर के हनुमान विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजन किया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लिया।
वृक्षारोपण के दौरान स्वयंसेवकों के बीच पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व तथा बढ़ते प्रदूषण की समस्या पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं। वृक्ष हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, वातावरण को संतुलित बनाए रखते हैं, प्रदूषण को कम करते हैं तथा भीषण गर्मी के दौरान छाया और ठंडक देकर जीवन को सुखद बनाते हैं। यदि धरती को हरा-भरा और आने वाली पीढिय़ों के लिए सुरक्षित रखना है, तो अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और उनका संरक्षण करना आवश्यक है।
इस दौरान स्वयंसेवकों ने विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर भी चर्चा की। बताया गया कि प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से की गई थी। तब से यह दिवस पूरी दुनिया में पर्यावरण संबंधी चुनौतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और प्रकृति संरक्षण के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों ने कहा कि केवल एक दिन पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है। सभी ने मिलकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा पर्यावरण को स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने समाज के सभी लोगों से अपील किया कि सभी अपने घर, विद्यालय, कार्यालय एवं सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाएं और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सहभागी बनें। इस दौरान विभाग कार्यकारिणी सदस्य नीरज गोयल, जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख योगेंद्र जायसवाल, सह जिला संपर्क प्रमुख डॉ धनंजय कुमार मिश्र, मुख्य शिक्षक बालकृष्ण, सानिध्य मिश्र, विकास गुप्ता, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, सुनील मद्धेशिया, हरि गोविंद जायसवाल, उमेश, अशोक भारद्वाज, कौशल यादव आदि सैकड़ों स्वयं सेवक उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

