कुशीनगर, 05 जून (आरएनएस)। जनपद के विशुनपुरा पुलिस ने अलग अलग मामलों में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार निर्देशन में जिले में अपराध व अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष विशुनपुरा विनय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मुकामी पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने मु0अ0सं0- 142/2026 धारा 69 बीएनएस में वांछित अभियुक्त सागर पटेल पुत्र सन्तोष निवासी बांसगांव खास थाना विशुनपुरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसी तरह मु0 अ0 सं0 136/ 2026 धारा 137(2) /87/ 64(1) बीएनएस व ङ पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अमीन रजा पुत्र हसनैन मंसुरी निवासी बांसगाव रशीद टोला थाना विशुनपुरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 महेन्द्र यादव, उ0नि0 अमन चौहान, का0 कन्हैया, का0 मिथिलेश मौर्या,
का0 अनिल यादव, का0 मिथिलेश मौर्या शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

