प्रयागराज 5 जून (आरएनएस)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय, प्रयागराज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (055) द्वारा “पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता” विषय पर पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सतत विकास के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे के निर्देशन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण से संबंधित आकर्षक पोस्टर एवं प्रेरणादायक स्लोगन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर वृक्षारोपण, जल संरक्षण तथा प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का संदेश दिया गया। छात्राओं ने प्रकृति संरक्षण एवं स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षिका प्रो. नीलिमा सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका शर्मा, शोधार्थी देवेंद्र जायसवाल, महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण तथा छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अंत में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संदेश देते हुए कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

