राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
प्रयागराज 5 जून (आरएनएस)। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर आज आम आदमी पार्टी, प्रयागराज जिला के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में व्याप्त भीषण बिजली संकट, अघोषित बिजली कटौती, महंगी बिजली दरों तथा स्मार्ट मीटर की गड़बडिय़ों के विरोध में एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के सामने बिजली विभाग पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में प्रदेश की जनता बिजली संकट से त्रस्त है। अनेक जिलों में 22 से 48 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बिजली व्यवस्था सुधारने के भी बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जब जनता बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रही है, तब सरकार के जिम्मेदार मंत्री समस्याओं का समाधान करने के बजाय गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी में व्यस्त हैं। जनता को राहत देने के बजाय उसकी आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अघोषित बिजली कटौती बंद करने, निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, बिजली दरों में वृद्धि पर रोक लगाने, आदि की मांग की।
इस दौरान काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी,अंजनी मिश्रा, जिला महासचिव सौरव सिंह, पल्लवी मालवीय, रविंद्र श्रीवास्तव, रेणुका राय, मित्रा कैथवास, विशाल सिंह यादव, आजमा प्रवीण, मनीष द्विवेदी, अरुण कुशवाहा, अर्पित साहू, गणेश चौरसिया, गौरव द्विवेदी,क्षबसन्त लाल बागी, शशि चन्द्रा, अमन कुमार, गोलू सोनकर, डॉ. जावेद, मुकेश जायसवाल, विष्णु सिंह, मनोज निषाद, जटाशंकर पटेल आदि साथी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

