प्रयागराज 5 जून (आरएनएस)। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार उत्तर मध्य रेलवे के द्वारा इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़े का आयोजन 15 मई से 05 जून तक तक किया गया। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “क्लाइमेट चेन्ज” है । इस पूरे पखवाड़े का आज अंतिम और प्रमुख दिन था, इसी क्रम में उत्तर मध्य रेलवे में विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़े 2026 के अंतर्गत आज महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे नरेश पाल सिंह, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अनिल कुमार द्विवेदी एवं अन्य विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियो द्वारा रेलगाँव कॉलोनी में मियावाकी स्थल पर पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर आम्रपाली, सुर्खा लाल अमरूद , अंगूर, आवला, नीबू, कटहल, इलायची, तेजपत्ता, दालचीनी इत्यादि के साथ लगभग 100 पौधे लगाए गए। इसके पश्चात स्काउट एवं गाइड टीम के बच्चो द्वारा पृथ्वी बचाओ के शीर्षक पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
इन सभी कार्यक्रमों के उपरांत महाप्रबंधक ने पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति संवेदनशील रहने का संदेश दिया । प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आयोजन में हिस्सा लेने के लिए हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

