प्रयागराज 5 जून (आरएनएस)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्र (आईपीएस) के निर्देशन एवं उपस्थिति में वाहिनी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा जवानों एवं आमजन में पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वाहिनी के समस्त कार्मिकों ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ, हरित तथा प्रदूषण मुक्त वातावरण के निर्माण हेतु अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर शिविरपाल अमित कुमार, दलनायक आशुतोष कुमार, सूबेदार सैन्य सहायक विजय सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा वाहिनी परिसर में फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

