रज्जू भैया विश्वविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
प्रयागराज 5 जून (आरएनएस)। प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, प्रयागराज में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भव्य वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति द्वारा वृक्षारोपण कर किया गया। इसके पश्चात 17 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरांत विश्वविद्यालय के अकादमिक भवन में एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान के मुख्य वक्ता इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रोफेसर एन. बी. सिंह रहे, जिन्हें “हरियाली गुरु” के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपने संबोधन में वृक्षों के महत्व, जैव विविधता संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में अधिष्ठाता कला प्रो. विवेक कुमार सिंह एवं हिंदी विभाग की सहायक आचार्य डॉ. अलका प्रकाश ने भी विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. उत्कर्ष उपाध्याय द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दिव्या द्विवेदी ने प्रस्तुत किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावशाली बनाया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

