संजय मेहरोत्रा स्मारक अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 5 जून (आरएनएस)। आशीष नेहरा क्रिकेट क्लब ने संजय मेहरोत्रा स्मारक अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में हनुमानगंज ए एस क्रिकेट क्लब को आठ रन से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं।
शुक्रवार को डीएवी कॉलेज मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आशीष नेहरा क्रिकेट क्लब ने 35 ओवर में आठ विकेट पर 225 रन ( आशुतोष सिंह 71, अभिजीत मिश्र 66, अक्ष शर्मा 36, सुरेन्द्र श्रीवास्तव 34, प्रशांत 5/45, अनुभव गुप्ता 2/34, शिखर 1/32 ) पर बनाए। जवाब में हनुमानगंज ए एस क्रिकेट क्लब की टीम ने 35 ओवर में 217 रन ( युवराज शुक्ला 70, शिवेन्द्र सिंह 52, अनुभव गुप्ता 37 रन, विश्वास सिंह 2/10, ऋषभ केसरी 2/48, यथार्थ सिंह 1/23 ) ही बना सकी। मैच में मो. आरिफ व तौसीफ शैख ने अंपायरिंग और अंकित पांडेय ने स्कोरिंग की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

