-एआईसीसी सदस्य ने पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण
रूदौली-अयोध्या 5 जून (आरएनएस)। ा भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में आम जनता को जुमले सुना कर पहले जीएसटी के जरिए इन्हें लूटा जिससे तमाम आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ गए आम आदमी बेहाल हो गया वहीं अब डीजल पेट्रोल रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी के बाद से लोगों का आवागमन दुश्वार हुआ और तमाम खाद्य वस्तुओं का दाम बढ़ गई जिसने आम आदमी का जीना दुश्वार हुआ उक्त बातें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य दयानंद शुक्ला ने मवई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष परमानंद शुक्ला ने किया तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष मुज्तबा खान ने किया श्री शुक्ल ने कहा मोदी और योगी के शासन में शिक्षा और स्वास्थ्य का भी बुरा हाल है शिक्षा इतनी महंगी कर दी गरीब आदमी उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं अस्पतालों का जो हाल है किसी से छिपा नहीं है ना मानक के अनुरूप डॉक्टर है ना अस्पतालों में अच्छी दवाई है उन्होंने कहा कानून व्यवस्था का बुरा हाल है रोज हत्या लूट बच्चियों के साथ दुव्र्यवहार भ्रष्टाचार से समाचार पत्र भरे रहते हैं उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार झूठे सपने दिखाकर जाति धर्म के नाम पर गुमराह कर सत्ता हथिया लेती है उसके बाद पूजी पत्तियों के पोषण में लग जाती है लेकिन अब इनके दिन लद गए हैं और अब आने वाला दिन कांग्रेस पार्टी का होगा जिसने सर्वधर्म समभाव की राजनीति करके देश और गांव गरीब को आगे बढऩे का काम किया है उन्होंने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वह प्रत्येक बूथों पर पर अपनी टीम खड़ा करें और उसे टीम के साथ अभी से घर-घर जाकर भाजपा की कथनी करनी को उजागर करें जिला उपाध्यक्ष मुज्तबा खान ने बताया बैठक के उपरांत श्री शुक्ल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम नौगांव में माता-पिता शक्ति स्थल पर वृक्षारोपण किया इस अवसर पर 25 वृक्ष लगाए गए और उनके देखभाल की जिम्मेदारी लोगों को दी गई इस अवसर पर प्रमुख रूप से कामाख्या धाम नगर पंचायत कांग्रेस के अध्यक्ष राम आशीष तिवारी पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रुदौली निक्कू राम कोटी संस्कार शुक्ला देव ब्रिक जन सेवा संस्थान के सचिव सुरेश तिवारीराम सरस तिवारी प्रधान हरिकेश मौर्य पूर्व प्रधान राजेश सिंह कपिल शुक्ला मन्नालाल रावत सद्दाम हुसैन अनमोल शुक्ला सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

