-किसानों के हित में समर्पित बीज गोदाम प्रभारी पवन कुमार मौर्य
सोहावल-अयोध्या 5 जून (आरएनएस)। तहसील क्षेत्र के धन्नीपुर में स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार में किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने तथा कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में बीज गोदाम प्रभारी पवन कुमार मौर्य की भूमिका की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। किसानों का कहना है कि उनके कार्यकाल में बीज वितरण व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और किसान हितैषी बनाने का प्रयास किया गया ळें क्षेत्र के किसानों के अनुसार पवन कुमार मौर्य न केवल बीज वितरण का कार्य करते हैं, बल्कि किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, नई प्रजातियों के बीजों तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराते हैं। इससे किसानों को खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने में सहायता मिल रही है।
किसानों का कहना है कि गोदाम पर आने वाले किसानों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास किया जाता है। बीज उपलब्धता, आवेदन प्रक्रिया और विभिन्न योजनाओं के संबंध में भी किसानों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाता है, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। स्थानीय कृषकों के अनुसार पवन कुमार मौर्य का व्यवहार सरल और सहयोगात्मक है। किसान जब-जब किसी भी जानकारी या सहायता के लिए गोदाम पहुंचते हैं। उन्हें यथासंभव मदद प्रदान की जाती है। यही कारण है कि क्षेत्र के अनेक किसान उन्हें एक जिम्मेदार एवं कर्मठ अधिकारी के रूप में देखते हैं।कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों का मानना है कि किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना कृषि उत्पादन बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्य में पवन कुमार मौर्य द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र के किसानों को लाभ मिल रहा है।ग्रामीणों ने आशा व्यक्त की है कि भविष्य में भी इसी प्रकार किसान हित में कार्य होते रहेंगे। कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाया जाएगा। किसानों की सेवा और कृषि विकास के प्रति समर्पण ही किसी कृषि कर्मी की सबसे बड़ी पहचान होती है। इसी भावना के साथ पवन कुमार मौर्य क्षेत्र के किसानों के बीच कार्य कर रहे हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

