-मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेश की समृद्धि की कामना को लेकर हुआ सुंदरकांड पाठ
मिल्कीपुर-अयोध्या 5 जून (आरएनएस)। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित महर्षि बामदेव आश्रम में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक चंद्रभानु पासवान द्वारा आश्रम स्थित मंदिर में भगवान शिव के दर्शन एवं पूजन-अर्चन के साथ हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेश की समृद्धि की कामना को लेकर राकेश उपाध्याय की टीम द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुंदरकांड पाठ के उपरांत विधायक ने मुख्यमंत्री के 54वें जन्मदिवस के अवसर पर 21 किलो का केक काटकर जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही उपस्थित लोगों के बीच 54 किलो लड्डुओं का वितरण किया गया। विधायक ने विशेष रूप से बच्चों को अपने पास बुलाकर उन्हें लड्डू वितरित किए और उनके साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर विधायक चंद्रभानु पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और सुरक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने परिसर स्थित हरि सागर के पास क्षेत्रीय वन अधिकारी कुमारगंज प्रमोद श्रीवास्तव के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मिल्कीपुर विधायक ने पीपल, बरगद,मौलश्री, पाकड़ के वृक्ष रोपित किए गए। कार्यक्रम में मिल्कीपुर मंडल अध्यक्ष श्याम नारायण पाठक, ब्रह्म प्रकाश शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, बंशीधर शर्मा, भाजपा नेता भवानी प्रसाद मिश्रा, सभासद रवि सिंह, सूरज कौशल, लव कुमार मिश्रा, दिनेश कौशल, चंद्रभान सिंह, बिंदेश्वरी सिंह, सियाराम रावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

