कोलकाता,05 जून(आरएनएस)। अभिनेत्री मीनाक्षी शर्मा (शनाया) को आज भारतीय जनता मजदूर सेल (बीजेएमसी) ने राष्ट्रीय महासचिव (महिला शाखा) नियुक्त किया। एक संवाददाता सम्मेलन में बीजेएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्णब चटर्जी व राष्ट्रीय महासचिव जगदीश यादव ने उक्त घोषणा की। डॉ. अर्णब चटर्जी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि, फिल्म जगत से जुड़े तमाम लोग बीजेएमसी का झंडा थाम सकते हैं और उक्त मामले को अभिनेत्री मीनाक्षी शर्मा (शनाया) देखेंगी। वहीं अभिनेत्री शनाया शर्मा ने कहा कि, महाकाली की नगर में इस तरह की जिम्मेवारी पाकर वह अभिभूत हैं और हर सम्भव जिम्मेदारी को निभाने की कोशिश करेंगी। आज नए फेर बदल में बंगाल बीजेएमसी अध्यक्ष चिन्मय राय, बंगाल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्रनाथ दास, राज्य महिला प्रदेश महासचिव प्रणती हल्दर, केया मालिक व वाणी हल्दर को बनाया गया। उक्त दौरान बीजेएमसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अरमान गांगुली, राज्य महासचिव वसीम अहमद, राज्य अध्यक्ष, महिला मोर्चा माया बाग सहित बीजेएमसी व एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहें।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

