वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की नई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है. फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले हैं. बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म की शुरुआत धीमी रही है. पहले दिन (शुक्रवार) इसने सिंगल डिजिट में कमाई की और दूसरे दिन (शनिवार) भी यही सिलसिला जारी रहा.
इस फिल्म के लिए वरुण धवन ने एक बार फिर अपने पिता और जाने-माने फि़ल्ममेकर डेविड धवन के साथ काम किया है. कुली नंबर 1 के बाद यह उनकी साथ में अगली फिल्म है, जो 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी उत्सुकता देखी गई. वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में मनीष पॉल, मौनी रॉय, जिमी शेरगिल और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी सहायक भूमिकाओं में नजर आए हैं.
वरुण धवन की फिल्म की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत कुछ खास नहीं रही हैं. मेकर्स द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 12.70 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. इसमें से फिल्म ने इंडिया में 10.20 करोड़ रुपये कमाए, जबकि 2.50 करोड़ रुपये ओवरसीज से आए.
ठीक-ठाक शुरुआत के बाद रिलीज के दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में कुछ खास बढ़ोतरी दिखी नहीं. मेकर्स के मुताबिक, है जवानी तो इश्क होना है ने शनिवार को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 13.99 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसमें से भारत का 10.74 करोड़ रुपये और ओवरसीज का 3.25 करोड़ रुपये का योगदान रहा. इस तरह दो दुनिया में फिल्म ने पूरी दुनिया भर में 26.69 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया है.
है जवानी तो इश्क होना है बॉक्स ऑफिस पर तेलुगु फिल्म पेद्दी और बॉबी देओल की फिल्म बंदर से जबरदस्त टक्कर मिल रही है. पेद्दी, वरुण की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है से एक दिन पहले रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई. राम चरण की यह फिल्म तीन दिनों में दुनियाभर में 236.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है.
रमेश तौरानी की प्रोड्यूस और डेविड धवन की डायरेक्ट की गई फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म में जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, राकेश बेदी, चंकी पांडे और मनीष पॉल भी अहम सपोर्टिंग रोल में हैं, साथ ही जॉनी लीवर, राजपाल यादव, मनोज पाहवा, कृति सेनन और वरुण सूद के कैमियो भी हैं. है जवानी तो इश्क होना है 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

