जलगांव,09 जून(आरएनएस)। महाराष्ट्र के जलगांव जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना मंगलवार सुबह सात बजे की बताई जा रही है, जब एक टू-व्हीलर, एक कार और एसटी बस की आपस में भिड़ंत हो गई.
यह हादसा मंगरुल के आगे होटल वृंदावन के पास अमलनेर-धुले रोड पर हुआ. यह हादसा तब हुआ जब गुजरात का महाजन परिवार एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहा था. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
खबर के मुताबिक, टू-व्हीलर और एसटी बस अमलनेर से धुले की ओर जा रहे थे. वहीं, धुले की तरफ से आ रही एक कार ने एसटी बस और टू-व्हीलर दोनों को जोरदार टक्कर मार दी.
भीषण टक्कर में टू-व्हीलर पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और बाइक में सवार की मौके पर ही मौत हो गई. मरने वाला शख्स धरणगांव का रहने वाला था. इसके अलावा, इस भीषण सड़क हादसे में कार में सवार 5 लोगों (पुरुष और महिलाएं) की तुरंत मौत हो गई.
गुजरात के आदित्य चंद्रकांत महाजन, अनीता सुरेश महाजन, निर्मला नंदलाल महाजन, नंदलाल गोपाल महाजन और सुरेश विक्रम महाजन सगाई समारोह के लिए अमलनेर जा रहे थे, तभी महाजन परिवार के साथ दुखद हादसा हो गया.
वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खबर के मुताबिक, दुर्घटना के समय एक छोटा लड़का कार के अंदर फंस गया था, उसे स्थानीय गांववालों, पुलिस और एसटी बस स्टाफ की मदद से बचाया गया. एसटी बस में सवार दीपक दिलीप पाटिल भी इस एक्सीडेंट में घायल हो गए. शवों को पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया है.
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

