जशपुरनगर, 10 जून (आरएनएस)। जिले में रेत की कमी और निर्माण कार्य प्रभावित होने संबंधी खबरों के बीच खनिज विभाग ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया है कि जिले में दो रेत खदानें विधिवत स्वीकृत होकर संचालित हैं तथा रेत भंडारण की भी व्यवस्था उपलब्ध है।
खनिज शाखा जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम साईटांगरटोली में 3.000 हेक्टेयर तथा ग्राम बलुवाबहार में 2.000 हेक्टेयर क्षेत्रफल की रेत खदानें स्वीकृत होकर वर्तमान में संचालित हैं। इन खदानों से जिले में आवश्यकतानुसार रेत की आपूर्ति की जा रही है। विभाग ने बताया कि रेत की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भंडारण केंद्रों को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत ग्राम साईटांगरटोली में आजम हुसैन तथा ग्राम बलुवाबहार में एलबेस्तर को रेत भंडारण की अनुमति दी गई है। खनिज विभाग के अनुसार जिले में रेत खदानों और स्वीकृत भंडारण क्षेत्रों से नियमित रूप से रेत की आपूर्ति की जा रही है। विभाग का कहना है कि निर्माण कार्यों के लिए रेत उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित है और जरूरत के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में रेत की उपलब्धता को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि निर्माण कार्यों पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
बंछोर
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

