0 गांजा और अवैध शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर, 10 जून (आरएनएस)। जिले में
नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रतनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 310 ग्राम गांजा, 18 लीटर देशी प्लेन शराब, 14 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा नकदी बरामद की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर रतनपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 9 जून 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने ग्राम बिरगहनी निवासी जयराम गंधर्व (50 वर्ष) के घर से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। वहीं ग्राम लखराम निवासी देवकुमार उर्फ देवा भारद्वाज (48 वर्ष) के कब्जे से 100 पाव देशी प्लेन शराब (कुल 18 लीटर) और 2 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।
इसी दिन ग्राम कलमीटार स्थित दुर्गा मंदिर के पास छापेमारी कर गीता बाई बंजारे (39 वर्ष) को 310 ग्राम गांजा और गांजा बिक्री की 270 रुपये की रकम के साथ गिरफ्तार किया गया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 15 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु यादव के नेतृत्व में प्रशिक्षु उपनिरीक्षक मनोज एक्का, देवकी रावटे, प्रधान आरक्षक दिनेश कांत, सैय्यद अकबर अली, बलदेव सिंह तथा अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
0

