*सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत
बाराबंकी 10 june (rns)/ . जिले में बीती देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. घटना में एक परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
बता दें कि घटना देवा-चिनहट मार्ग पर गोपालपुर गांव के पास उस वक्त घटी, जब शादी सालगिरह कार्यक्रम में शामिल होकर एक ही परिवार के कुछ लोग बाइक से अपने घर लखनऊ के अरदासी खेड़ा गांव लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक और ट्रैक्टर-ट्राली के बीच भिड़ंत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए.
वहीं बाइक सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद तीनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान 4 वर्षीय नेहा 42 वर्षीय महिला और 20 वर्षीय विजेंद्र के रूप में हुई है. पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.

