अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 2 की मौत, दो घाय
अंबिकापुर/तखतपुर/गरियाबंद 10 june (rns)/- . छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार का दिन सड़क हादसों से भरा रहा. अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हुए हैं. पहली घटना अम्बिकापुर-रायपुर नेशनल हाइवे पर हुई, जिसमें एक कार ट्रक में जा घुसी. दूसरा हादसा गरियाबंद जिले से सामने आया. यहां आबकारी विभाग के सरकारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई. वहीं ईंटों से लदी ट्रैक्टर सड़क पर गढ्ढे में फंसकर पलट गई. हादसे में ईंटों के ढेर में दो लोग दब गए.
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार और बुधवार की दमियानी रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. हादसा में कार सवार की मौत हो गई, जबकि चालाक मौके से फरार हो गया है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए. हाइवे पर दुर्घटना के कारण कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित हुआ.

