सिरसा 10 जून (आरएनएस)। हिसार सेना भर्ती कार्यालय द्वारा 3 हरियाणा एनसीसी बटालियन में एक आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स को भारतीय सेना में उपलब्ध करियर अवसरों तथा अग्निपथ योजना के बारे में जागरूक करना था।
इस कार्यक्रम में लगभग 230 विद्यार्थियों तथा 10 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों को सेना भर्ती प्रक्रिया, अग्निपथ योजना, शैक्षणिक एवं कौशल विकास अवसरों तथा अग्निवीरों के लिए उपलब्ध सेवा उपरांत लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में केंद्र एवं हरियाणा सरकार द्वारा सेवानिवृत्त अग्निवीरों के लिए उपलब्ध सरकारी विभागों में मौके जैसे सरकारी नौकरियों में आरक्षण, आयु में छूट, कौशल प्रमाणन, स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसरों के संबंध में भी जानकारी साझा की गई। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा भारतीय सेना में करियर संबंधी विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न पूछकर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

